Noida Crime: सब्जी मंडी में बातों में उलझाकर महिला के गहने ले गया बदमाश

Noida Crime: सब्जी मंडी में बातों में उलझाकर महिला के गहने ले गया बदमाश
नोएडा के सेक्टर-9 स्थित सब्जी मंडी में एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े धोखाधड़ी और चोरी की घटना सामने आई। पीड़िता ने फेज वन थाना पुलिस को शिकायत दी है कि एक युवक ने बातों में उलझाकर उनके गहने उतरवाकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-19 निवासी मिथिलेश देवी 24 फरवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे सब्जी खरीदने मंडी गई थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और उन्हें एक पैकेट देने लगा। महिला ने मना किया, लेकिन युवक ने जोर देकर पैकेट थमा दिया। पैकेट लेते ही महिला को चक्कर आया और वह कुछ समय के लिए बेसुध हो गईं।
होश आने पर महिला घर पहुंचीं। घर के नीचे सामान उतारते समय उन्हें पता चला कि उनके हाथ की सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स और गले की सोने की चेन गायब हैं। पैकेट खोलने पर उसमें केवल 500 और 10 रुपये के नकली नोट और कुछ कागज मिले।
फेज वन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अजनबी द्वारा पैकेट या सामान थमाए जाने पर सावधानी बरतने की अपील की है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ



