उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली राहत

Noida Crime: अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली राहत

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के मामले में आरोपी कुलदीप को अदालत से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता के बयानों को ध्यान में रखते हुए आरोपी को जमानत देने से इनकार किया।

आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी और पीड़िता के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और दोनों के बीच सहमति से संबंध बने थे। पारिवारिक विवाद के कारण पीड़िता की मां ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी की पत्नी को पहले ही जमानत मिल चुकी है, इसलिए समानता के आधार पर आरोपी को भी राहत दी जानी चाहिए।

वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी विवाहित होने के बावजूद पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। यहां तक कि कुछ वीडियो पीड़िता के परिजनों को भेजे गए।

सत्र न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी की पत्नी को दी गई जमानत का लाभ उसे स्वतः नहीं दिया जा सकता। मामले की सुनवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button