उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Child PGI: पीडियाट्रिक एंडोक्राइन क्लीनिक के पूरे हुए 10 साल, बच्चों को मिल रही विशेषज्ञ सेवाएं

Noida Child PGI: पीडियाट्रिक एंडोक्राइन क्लीनिक के पूरे हुए 10 साल, बच्चों को मिल रही विशेषज्ञ सेवाएं

नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में पीडियाट्रिक एंडोक्राइन स्पेशल क्लीनिक के दस साल पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के संकायाध्यक्ष डॉ. रूचि राय और सीएमएस डॉ. मुकुल जैन सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। क्लीनिक पिछले एक दशक से बच्चों में हार्मोन से जुड़ी बीमारियों के उपचार में अहम भूमिका निभा रहा है।

यह क्लीनिक हर बुधवार को दोपहर दो बजे से पीडियाट्रिक विभाग के अंतर्गत संचालित होता है, जहां बच्चों में हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याओं की जांच और उपचार किया जाता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बच्चों को परामर्श, जांच और दवाओं के जरिए समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

क्लीनिक के संचालक और विभाग के प्राचार्य डॉ. भानु किरण भाखड़ी ने बताया कि संस्थान में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, ईएनटी, ओफ्थल्मोलॉजी और कार्डियक सर्जरी जैसी कई विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में हार्मोन से जुड़ी जटिल समस्याओं के लिए इस तरह की विशेषज्ञ सुविधा Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences के बाद नोएडा में ही उपलब्ध है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

डॉ. भानु किरण भाखड़ी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में इस क्लीनिक में 800 से अधिक बच्चों का इलाज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा मामले थायराइड से संबंधित विकारों के थे। इसके अलावा बच्चों में लंबाई से जुड़ी समस्याएं, डायबिटीज, मोटापा और यौवनावस्था से जुड़े हार्मोनल विकार भी बड़ी संख्या में सामने आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में हार्मोनल समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। चाइल्ड पीजीआई का यह क्लीनिक पिछले दस वर्षों से इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और आने वाले समय में भी बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेवाएं जारी रखेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players