राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, नोएडा में खुलेंगे 13 बैट्री स्वैपिंग सेंटर

Noida: इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत, नोएडा में खुलेंगे 13 बैट्री स्वैपिंग सेंटर

नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। शहर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालकों की सुविधा के लिए 13 नए बैट्री स्वैपिंग सेंटर बनाए जाने की योजना पर काम तेज हो गया है। इन सेंटरों के शुरू होने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे डिस्चार्ज बैट्री के बदले तुरंत पूरी तरह चार्ज बैट्री ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें तय किराया देना होगा, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में शहर के अलग-अलग प्रमुख सेक्टरों में 13 बैट्री स्वैपिंग सेंटर खोले जाएंगे, जिनके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। प्राधिकरण द्वारा इस योजना के संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और अब तक तीन एजेंसियों की ओर से प्रेजेंटेशन देखा जा चुका है। चयनित एजेंसी दोपहिया और तीनपहिया इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को डिस्चार्ज बैट्री के बदले चार्ज बैट्री उपलब्ध कराएगी। इसके बदले वाहन चालकों से किराये के रूप में लगभग 1 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से शुल्क लिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि बैट्री स्वैपिंग की पूरी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया जाएगा। यह ऐप एजेंसी के स्तर पर बनाया जाएगा, जिसके जरिए वाहन चालक बैट्री स्वैपिंग सेंटर पर डिस्चार्ज बैट्री जमा कर सकेंगे और चार्ज बैट्री प्राप्त कर पाएंगे। भुगतान की प्रक्रिया भी इसी ऐप के माध्यम से होगी। इसके साथ ही ऐप पर यह जानकारी भी रियल टाइम में उपलब्ध रहेगी कि किस सेंटर पर कितनी चार्ज बैटरियां मौजूद हैं, जिससे वाहन चालकों को पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी।
नोएडा प्राधिकरण ने यह भी ध्यान में रखा है कि पहले शहर में लगाए गए करीब 30 चार्जिंग पॉइंट्स देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार बैट्री स्वैपिंग मॉडल को ज्यादा प्रभावी और उपयोगी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह मॉडल खासतौर पर ऑटो और डिलीवरी से जुड़े इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
बैट्री स्वैपिंग सेंटर सेक्टर-6, सेक्टर-29, सेक्टर-25ए, सेक्टर-24, सेक्टर-63 में दो स्थान, फिल्म सिटी और सेक्टर-16, सेक्टर-15, सेक्टर-18, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के पास, सेक्टर-58 और सेक्टर-61 में बनाए जाने प्रस्तावित हैं। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि एजेंसियों का प्रस्तुतिकरण देखा जा चुका है और जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी कर इस योजना को जमीन पर उतारा जाएगा। आने वाले चरणों में चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी बैट्री स्वैपिंग सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव है, जिससे नोएडा को ईवी फ्रेंडली शहर बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players