उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Assault Case: बाइक निकालने के विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा

Noida Assault Case: बाइक निकालने के विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा

नोएडा के गिझौड़ गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बाइक निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने पिता और पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अमित गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता राजेंद्र कुमार के साथ गिझौड़ गांव में रहते हैं। गुरुवार दोपहर गांव में बाइक निकालने को लेकर उनका नवीन, महोत और दीपक नामक युवकों से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी, जिसका अमित और उनके पिता ने विरोध किया। इससे नाराज होकर तीनों युवक उग्र हो गए और उन्होंने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।

हमले में राजेंद्र कुमार के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि अमित को भी चोटिल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। उपचार कराने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players