उत्तर प्रदेश, नोएडा: अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे जिले के पहलवान

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले के गांव जमालपुर गांव निवासी पहलवान राजेश भाटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन वर्ल्‍ड पुलिस गेम्‍स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून से 7 जुलाई तक अमेरिका के बर्मिंघम शहर में होगा। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के लिए वह जी जान से जुट गए हैं। प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पहलवानों के साथ ही बड़ी संख्‍या में क्षेत्र के लोगों ने भी उन्‍हें बधाई दी।

वर्ल्ड पुलिस गेम में वह पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। राजेश भाटी 2015 में अमेरिका के वर्जीनिया शहर में वर्ल्ड पुलिस गेम में दो गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। साथ ही जूनियर एशिया प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल और भारत कुमार उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीत चुके हैं। वर्तमान में राजेश भाटी सीआईएसफ़ में सब इंस्पेक्टर के पद पद कार्य हैं। चतर सिंह, योगी भाटी, वनीष प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, बिजेंद्र भाटी, रवि गुर्जर, सत्तन यादव, चमन कसाना, जयवीर नागर, अमित भाटी, बोबू पहलवान, ब्रजेश भाटी, पवन भाटी आदि लोगों ने उन्‍हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img