Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा: फिटजी में 2 हजार इंजीनियरिंग छात्रों के पैसे डूबने के साथ साल भी हो रहा बर्बाद

फिटजी
नोएडा: फिटजी में 2 हजार इंजीनियरिंग छात्रों के पैसे डूबने के साथ साल भी हो रहा बर्बाद

नोएडा: फिटजी में 2 हजार इंजीनियरिंग छात्रों के पैसे डूबने के साथ साल भी हो रहा बर्बाद

नोएडा। फिटजी में अब तक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने सपने बुन रहे नोएडा के 2 हजार इंजीनियरिंग छात्रों के पैसे डूबने के साथ-साथ उनके करियर के कुछ साल बर्बाद होने का भी डर सता रहा है। इसको लेकर छात्रों के अभिभावकों ने सेंटर पर जाकर अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सेंटर से सभी फिटजी सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा वहां कोई जिम्मेदार नहीं दिखा।

इससे अभिभावकों को अपने छात्रों के भविष्य और उनके मेहनत की गाढ़ी कमाई डूबने का काफी डर सता रहा है। इसके लिए अभिभावक लगातार प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं। सेक्टर 58 थाने में फिटजी के नोएडा शाखा के एक अधिकारी अपने दो वकीलों के साथ थाने पहुंचे। पूरे मामले में पहली बार उनका आमना सामना अभिभावकों से हुआ।

इस दौरान काफी गहमा गहमी भी बनी रही, अभिभावकों का गुस्सा भी बना रहा। लेकिन पुलिस ने इस बैठक को शांतिपूर्वक संपन्न किया। अभिभावकों का कहना है कि पुलिस ने फिटजी को तीन विकल्प दिए। इसमें फिटजी के अधिकारियों से कहा गया कि वह या तो छात्रों के जमा पूरे पैसे वापस कर दे या कक्षाओं को दोबारा से संचालित करें या फिर एफआईआर के लिए तैयार रहें। हालांकि, इन विकल्पों को चुनने के लिए फिटजी ने समय मांगा। साथ ही उन्होंने एक उपाय यह भी बताया कि आकाश में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भेंजे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें