IGL gas Leak: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में IGL की पाइपलाइन में लीकेज, समय रहते आग पर पाया काबू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में IGL की पाइपलाइन में लीकेज, समय रहते आग पर पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां आईजीएल की गैस पाइपलाइन अचानक से लीक होने की वजह से आग लग गई। आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पुलिस, आईजीएल के कर्मचारियों को दी गई। दरअसल ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू में शनिवार सुबह अचानक से आईजीएल की पाइपलाइन लीक हो गई। बाउंड्री वॉल के सहारे जा रही पाइपलाइन लीक हो गई। जिसकी वजह से लीकेज होते ही आग लग गई। हालांकि आग ज्यादा भीषण नहीं थी। लेकिन आग लगातार बढ़ रही थी। जिसकी वजह से सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिससे लोग काफी घबरा गए।

इसके बाद इसकी सूचना आईजीएल की टीम, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंच गई। आईजीएल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आईजीएल के कर्मचारियों ने आग बुझाकर लीक हुई पाइप को दुरुस्त किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। नोएडा पुलिस ने बताया कि सुबह के समय गैस पाइपलाइन लीक हो गई थी। उसमें आग लग गई थी। आईजीएल के कर्मचारियों ने आकर पाइपलाइन को ठीक कर दिया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img