उत्तर प्रदेश : गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025, ड्रोन कैमरे से निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर में लगने वाले गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में ड्रोन कैमरे द्वारा मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। 10 दिन तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में कई लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं।
दरअसल शुक्रवार की शाम को पुलिस की ओर से ड्रोन की फुटेज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी गई है। बता दें कि इस मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित एनसीआर के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु यहां पड़ाव डाल लेते हैं।एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले कुछ दिनों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा को देखते हुए निरंतर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 3000 पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे, और एसडीआरएफ टीमें शामिल हैं।





