Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

टैक्सी मालिक की हत्या कर शव को हरियाणा के जंगल में फेंका

अमर सैनी

गाजियाबाद। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की असंल कालोनी निवासी लापता टैक्सी मालिक की हत्या कर शव को हरियाणा के जंगलों में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि टैक्सी मालिक 21 जून को दो टैक्सी चालकों के साथ कार की मरम्मत कराने घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता थे।

ट्रानिका सिटी के अंसल कॉलोनी निवासी चंद्रभान ड्राइवर से टैक्सी मालिक है। उसकी एक टैक्सी वैगनआर को पूजा कॉलोनी निवासी दो सगे भाई फारूख और शाहरुख चलाते थे। चंद्रभान के परिजनों ने बताया कि 21 जून को चंद्रभान ड्राइवर फारूख और शाहरुख के साथ कार की मरम्मत कराने पावी सादकपुर में आदिल मिस्त्री के यहां गया था। तब से उसका पता नहीं चला। 22 जून को मिला शव 22 जून को उसके परिजनों ने ट्रानिका सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सोनीपत के जंगल में मिला शव
हरियाणा के सोनीपत के कोंडली थाना क्षेत्र के जंगलों में 22 जून को पुलिस ने चंद्रभान का शव बरामद किया था। उसकी पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना मिलने पर सोनीपत पहुंची टेक्नो सिटी पुलिस ने उसकी पहचान चंद्रभान के रूप में की। फारूक और शाहरुख पर आरोप पोस्टमॉर्टम के बाद चंद्रभान का शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी भाई फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि फारूक और शाहरुख ने चंद्रभान की हत्या कर शव फेंका है।

गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण चलेगा पता
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार दोनों चालकों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद हत्या कारण पता चल सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *