NationalNoidaPolitics

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली शपथ, बोले-वर्तमान सरकार नहीं कर रही पालन

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली शपथ, बोले-वर्तमान सरकार नहीं कर रही पालन

अमर सैनी

नोएडा। संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सामुदायिक भवन में नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र एवं संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, लेकिन हम संविधान की रक्षा के लिए कृतसंकल्प हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा महासचिव राम कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा उपाध्यक्ष ललित अवाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना, पूर्व अध्यक्ष नोएडा कांग्रेस शहाबुद्दीन, कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा, देवेन्द्र भाटी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर जावेद खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर राज कुमार मोनू, सोशल आउटरीच जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर जीशान चौधरी, सोशल आउटरीच यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद चांद और उपाध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने संविधान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव दयाशंकर पांडे, महासचिव एडवोकेट संदीप सिंह सिसौदिया, महासचिव विक्रम चौधरी, सचिव वीरो देवी, सचिव आरके प्रथम, युवा कांग्रेस सचिव मुकेश पासवान, परवेज, सचिव युवा कांग्रेस श्याम दीक्षित, रफ्फन, युवा कांग्रेस सचिव अमन चौधरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुज शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव इकबाल चौधरी, जूली, राज, अरमान, आसिफ, अरुण प्रधान, ईएस गुप्ता, राज कुमार चौहान, आरके प्रथ, अनिल सक्सेना, पूरन जोशी मुकेश जोशी, वरुण, बलवीर व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players