Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: निष्क्रिय धूम्रपान से बचाव के प्रति छात्राओं को किया जागरूक 

नई दिल्ली: निष्क्रिय धूम्रपान से बचाव के प्रति छात्राओं को किया जागरूक 
नई दिल्ली: - स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मिरांडा हाउस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नई दिल्ली, 30 सितम्बर :वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इंस्टिट्यूट (वीपीसीआई) ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मंगलवार को मिरांडा हाउस कॉलेज में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये निष्क्रिय धूम्रपान से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया।

इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर स्थित मिरांडा कॉलेज की छात्राओं के एनीमिया, मधुमेह, स्पाइरोमेट्री और अस्थमा की जांच के साथ उनके बीएमआई माप की गई। जबकि राष्ट्रीय तंबाकू निषेध सेवा दल ने धूम्रपान निषेध सेवाएं और राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनटीटीओ) ने अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। वीपीसीआई के निदेशक डॉ. राजकुमार ने कहा कि अधिकांश लोग सक्रिय धूम्रपान के कारण ओरल कैंसर व अन्य कैंसर से ग्रस्त होते हैं लेकिन निष्क्रिय धूम्रपान भी लोगों के लिए खतरनाक है। इसका अर्थ है दूसरे लोगों के तम्बाकू के धुएं में सांस लेना। निष्क्रिय धूम्रपान से वयस्कों के साथ बच्चों में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया सहित श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

शिविर में छात्राओं के आभा पंजीकरण, निक्षय मित्र नामांकन, निद्रा स्वच्छता एवं जांच, टीबी और निष्क्रिय धूम्रपान जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये निष्क्रिय धूम्रपान से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया। मिरांडा हाउस की प्रधानाचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान लगभग 200 छात्राओं ने शिविर में भाग लिया और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें