Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा में डेढ़ साल में खर्च होंगे 3102 करोड़

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डा लोकेश एम ने सोमवार को सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डा लोकेश एम ने सोमवार को सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डा लोकेश एम ने सोमवार को सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एक-एक प्रोजेक्ट की समीक्षा की और इन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। अगले डेढ़ वर्ष में नोएडा के विकास कार्यों पर 3102 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी।
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डा लोकेश एम ने बताया कि सेक्टर-151ए में 5000 वर्ग मीटर जमीन पर अंतरराष्ट्रीय मानकों का गोल्फ कोर्स विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण पर 140 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नोएडा में पहले से एक गोल्फ कोर्स है। इस दूसरे गोल्फ कोर्स का निर्माण 2021 से चल रहा है। 2025 में इस गोल्फ कोर्स को बनाकर तैयार करा दिया जाएगा। सीईओ ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-96 में 6 एकड़ जमीन पर नोएडा अथॉरिटी का नया कार्यालय बना रहा है। इसके निर्माण पर 304 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नया कार्यालय जनवरी 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। दादरी रोड को जाम से मुक्त करने के लिए भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण पर 608 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भंगेल एलिवेटेड रोड जनवरी 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। दिल्ली की सीमा से शुरू होकर महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर 787 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द ही फिर से शुरू कराया जाएगा। डा लोकेश एम ने बताया कि नोएडा में सेक्टर-146 व 147 के बीच हिंडन एप्रोच रोड, नोएडा के सेक्टर-51 तथा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच स्काई वॉक, सेक्टर-19 के पास से गुजरने वाले सिंचाई नाले को कवर किया जाएगा। सेक्टर-28, 29 तथा 37 गुजर रहे सिंचाई विभाग के नाले को भी कवर किया जाएगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो अंडरपास बनाने का कार्य, सेक्टर-123 में स्पोर्ट कॉम्पलेक्स का निर्माण करने के साथ ही साथ नोएडा शहर में सौंदर्यीकरण के लिए र्क किए जाएंगे। इनके तहत नोएडा के उद्योग मार्ग को मॉडल रोड बनाया जाएगा। सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-37 में स्थित गोदावरी मार्केट, सेक्टर-110 के मार्केट के सौंदर्यीकरण के कार्य को मंजूरी दी जा चुकी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *