Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

नोएडा में आज से कबड्डी लीग के मैच शुरू

नोएडा में आज से कबड्डी लीग के मैच शुरू
प्रो कबड्डी लीग के मैच रविवार से नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुरू होंगे।

अमर सैनी

नोएडा। प्रो कबड्डी लीग के मैच रविवार से नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुरू होंगे। इस बार प्रतियोगिता के मैच नोएडा समेत तीन स्थानों पर खेले जाएंगे। शहर में लगातार दूसरी बार यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शनिवार को सेक्टर-55 में ट्रॉफी का अनावरण किया गया। प्रतियोगिता के 44 मैच 10 नवंबर से 1 दिसंबर तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। अब तक यूपी योद्धा ने सात मैच खेलकर 19 अंक जुटाए हैं। वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं, यू मुंबा की टीम 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लीग में अंकों के आधार पर पहली दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। वहीं, दो टीमें प्लेऑफ के जरिए सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यूपी योद्धा की टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस बार प्रो कबड्डी लीग के मैच तीन शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के मैच हैदराबाद, पुणे और नोएडा में आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी, यूपी योद्धा के चीफ कोच जसवीर सिंह, यूमुंबा के चीफ कोच घोलमरेजा मजांदरानी, यूपी योद्धा के कैप्टन सुरेंद्र गिल और यूमुंबा के कैप्टन सुनील कुमार मौजूद रहे।

तीन हजार की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा होगी।

प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मैचों का एक साथ तीन हजार लोग आनंद ले सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीदने की व्यवस्था की गई है। बुक माई शो के जरिए ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकेंगे। जनरल स्टैंड के टिकट 150 से 250 रुपये, वीआईपी के 800 और वीआईपी स्टैंड के दो हजार रुपये में खरीदे जा सकेंगे। दर्शक ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर अपनी पसंद के अनुसार स्टैंड और टिकट चुन सकेंगे।

यूपी की टीम फाइनल में पहुंचेगी: जसवीर सिंह

यूपी योद्धा टीम के चीफ कोच जसवीर सिंह ने दावा किया है कि टीम पिछले दो-तीन मैच बहुत कम अंतर से हारी है। इसके बावजूद टीम फाइनल में पहुंचेगी। अभी टीम अच्छा खेल रही है। यूपी योद्धा की टीम अपने दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके लिए टीम पूरी तरह तैयार है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में जीत की पूरी उम्मीद है। सभी टीमें नोएडा पहुंचीं। प्रो कबड्डी लीग की सभी टीमें नोएडा में होने वाले मुकाबलों के लिए शनिवार देर रात पहुंच गईं। हालांकि कई टीमें दो दिन पहले ही पहुंच गई थीं। इन टीमों ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में अभ्यास भी किया। पहले दिन सिर्फ एक मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। इसके बाद हर दिन दो मैच खेले जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *