Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा के व्यापारियों ने लोगों से की भावुक अपील

नोएडा के व्यापारियों ने लोगों से की भावुक अपील
उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा सेक्टर 5 स्थित हरौला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन राम अवतार सिंह ने नोएडा के समस्त नागरिकों से भावुक अपील की है

अमर सैनी

नोएडा। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा सेक्टर 5 स्थित हरौला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन राम अवतार सिंह ने नोएडा के समस्त नागरिकों से भावुक अपील की है कि आप परिवार के साथ बाजारों में समान खरीदारी के लिए निकलें। ऑनलाइन खरीददारी न करें। बाजार से ही समान खरीदें। लोकल बाजार में खरीददारी करने से जो बाजार में रौनक खत्म होती जा रही है, वह रौनक लौट आएगी, क्योंकि आपका परिवार भी कहीं न कहीं व्यापार से जुड़ा हुआ है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से हर व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार टैक्स लगाए जा रहे हैं, जबकि हमारा टर्नओवर गिरता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण ऑनलाइन शॉपिंग का होना है। आज मोबाइल से लेकर कपड़ा व्यवसाय तक ऑनलाइन शॉपिंग के कारण लाखों का नुकसान झेल रहा है। इसी तरह हार्डवेयर सहित मेडिकल व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के कारण नोएडा शहर व छोटे कस्बों से खरीदारों की चहल-पहल करीब खत्म- सी हो गई है। अधिकतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग को तवज्जो दे रहे हैं। इससे व्यापारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलने वाला डिस्काउंट भ्रमित करने वाला है। वहीं ठगी के शिकार होने की संभावना भी रहती है। दीपावली को अभी एक 9 दिन शेष बचा है। ऐसे में ग्राहकों की दुकानों से दूरी चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि 2024 में नोएडा शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 903,000 है, वहीं विभिन्न व्यवसायों से संबंधित दुकानदारों की संख्या हजारों में है, लेकिन हर दुकानदार आर्थिक मंदी सहित टर्नओवर की कमी से जूझ रहा है। मोबाइल, कपड़ा, फुटवीयर, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। त्योहारों के सीजन में ग्राहकों के लिए कितना स्टॉक कर रखें, यह दुकानदारों के बीच तय नहीं हो पा रहा है। बैठक में अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, राधेश्याम गोयल, सत्यनारायण गोयल, मूलचंद गुप्ता, संदीप चौहान, सोहन वीर, सोनू कुमार, सुभाष त्यागी, वीर पाल, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, पीयूष वालिया, आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *