राज्यदिल्लीराज्य

New Delhi : लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास, 2.17 करोड़ की परियोजना से आवागमन होगा सुरक्षित

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कश्मीरी गेट स्थित आउटर रिंग रोड के पास लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में लगभग 2.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया जाएगा। पुल बनने के बाद लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने-जाने वाले लोगों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज का डिजाइन लद्दाखी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि यह संरचना आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित कर सके। पुल में लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं को सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का आईना है, जहां विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लद्दाख से आए परिवार वर्षों से राजधानी में शांति और सौहार्द के साथ रह रहे हैं और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के माध्यम से समाज में सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। सरकार सभी समुदायों की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके विकास और सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख बुद्ध विहार कॉलोनी की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी सरकार गंभीरता से काम करेगी। मंदिर परिसर के विकास, आसपास के अतिक्रमण और क्षेत्रीय सुविधाओं के विस्तार के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में बनने वाला यह फुट ओवर ब्रिज स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। इसके निर्माण से यहां रहने वाले लोगों, श्रद्धालुओं और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि राजधानी के हर क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे नागरिकों का दैनिक जीवन अधिक सुरक्षित और सुगम बन सके।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players