Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली के अलीपुर में फिर गोलियां चलीं, गैंगवार में युवक घायल

Delhi Crime: दिल्ली के अलीपुर में फिर गोलियां चलीं, गैंगवार में युवक घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर आकर करण थापा नाम के युवक पर पांच राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार को अलीपुर के नेहरू एन्क्लेव में हुई, जब करण थापा अपने घर के बाहर बैठा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि करण थापा वसूली का पैसा लेने के काम में लगा हुआ था और पहले भी उसे धमकियां मिल चुकी थीं। दिसंबर 2023 में पुलिस एनकाउंटर के दौरान उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के सदस्यों का हाथ हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात किस गैंग ने अंजाम दी। पुलिस इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देख रही है, क्योंकि करण थापा की कई दुश्मनियों की जानकारी सामने आई है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें