Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

New Delhi : एनआईए की बड़ी कार्रवाई: बिहार में हथियार तस्करी केस में छापेमारी, आरोपी के घर से हथियार और नकदी बरामद

New Delhi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार में हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वैशाली जिले में आरोपी संदीप कुमार सिन्हा उर्फ छोटू लाला के घर पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी को एक 9 एमएम पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, दो पिस्टल मैगजीन, एक डबल बैरल 12-बोर बंदूक, 35 कारतूस और ₹4.21 लाख नकद बरामद हुए।

एनआईए के अनुसार, संदीप इस केस के मुख्य आरोपी विकास कुमार का करीबी सहयोगी है और सक्रिय रूप से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का हिस्सा था। यह मामला 2024 में बिहार पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था, जब एक एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। बाद में एनआईए ने यह मामला अपने हाथ में लिया था।

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क नागालैंड से बिहार तक अवैध हथियारों की तस्करी करता था। अब तक इस केस में विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय उर्फ अनीश, मोहम्मद अहमद अंसारी और मंज़ूर खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंज़ूर फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद है। एनआईए ने कहा है कि हथियार तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें