नायब सिंह सैनी लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा

नायब सिंह सैनी लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा

*अनिल विच को बनाया जा सकता है हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

*कालका से बनेगी शक्ति शर्मा कैबिनेट मंत्री

रिपोर्ट :कोमल रमोला

पंचकूला 15 अक्टूबर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इसकी तैयारी पंचकूला में युद्ध स्तर पर चल रही है पंचकूला के सेक्टर 5 में दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समारोह में भाग लेंगे इसके साथ-साथ एनडीए घटक दल के कई नेता और उद्योगपति समाज सेवक और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है. भाजपा की वरिष्ठ नेता समय-समय पर बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं और जिला के सभी अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

 

बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा में आएंगे और पंचकूला भाजपा के कार्यालय में विधायकों के साथ बैठक करेंगे और विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे. सूत्रों के अनुसार हरियाणा मंत्रिमंडल में कोई भी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जा रहा है और मुख्यमंत्री के रूप मे नायब सिंह सैनी ही शपथ लेंगे इसके साथ-साथ हर वर्ग और जाति का ध्यान रखकर करीब 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जो मुख्यमंत्री की इच्छा रखते थे लेकिन वह नायब सिंह सैनी के नीचे काम नहीं कर सकते इसलिए उन्हे उप मुख्यमंत्री भी नहीं बनाया जा सकता था और इन सब को ध्यान में रखते हुए उन्हें हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता हैजिससे उनकी मान प्रतिष्ठा भी रहे और वह नाराज भी ना हो तो यह तय माना जा रहा है कि अनिल विज को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा इसके साथ ही कालका से पहली बार विधायक बनी शक्ति शर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है.

 

समारोह स्थल इस प्रकार भव्य बनाया गया है कि यह अपने आप में एक अलग सा प्रतीत होता है . पूरे प्रदेश भर से करीब 50000 लोगों की आने की संभावना है. पंडाल में 15000 तो कुर्सियां ही लगाई गई हैं और सेक्टर 5 की पार्किंग में वीआईपी पार्किंग रखी गई है और परेड ग्राउंड में आम लोगों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है खाने पीने की व्यवस्था का भी उचित प्रबंध किया गया है जिसका जुम्मा जिला के अधिकारियों को दिया गया है पूरे प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण स्थल पर अपनी नजर बनाए रखे हुए हैं और सुरक्षा का प्रबंध भी कड़ा किया गया है . पंचकूला को एक किले के रूप में तबदील किया गया है और चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि समारोह स्थल में सुरक्षा में कोई  चूक ना हो

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img