उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Fire: हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Noida Fire: हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लिविंग स्टेंजा हॉस्टल में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब 12वीं मंजिल के एक कमरे में अचानक आग लग गई। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सभी छात्र सुरक्षित बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:26 बजे रूम नंबर 1211 में फर्श पर रखे गद्दे में आग लग गई, जिससे पूरे फ्लोर पर धुआं फैलने लगा। धुआं उठते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन छात्रों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल प्रबंधन और कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया और आग बुझाने में जुट गए। उनकी तेज कार्रवाई के चलते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई थी, लेकिन पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। एहतियात के तौर पर टीम ने मौके पर जांच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गद्दे में आग किसी लापरवाही या ज्वलनशील वस्तु के संपर्क में आने से लगी हो सकती है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Related Articles

Back to top button