उत्तर प्रदेश, नोएडा: पेयजल लाने में देरी होने पर रेस्टोरेंट कर्मी को पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-66 के रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कार सवार दो युवकों ने पेयजल मिलने में देरी होने पर रेस्टोरेंट कर्मी को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने युवक पर हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर फेज-तीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ओंकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका मामूरा गांव में एक्सप्रेस नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट पर निखिल कुमार नामक युवक काम करता है। 10 जून की रात करीब 9.10 बजे रेस्टोरेंट पर सफेद रंग की ब्रेजा कार आकर रुकी।

उसमें सवार दो युवकों ने निखिल से पेयजल की बोतल मांगी। रेस्टोरेंट पर ग्राहकों की अधिक भीड़ होने के चलते उसे बोतल देने थोड़ी देर हो गई। इस पर कार सवार युवकों ने आपा खो दिया। उन्होंने निखिल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से सड़क पर गिराकर पीटा। इसके चलते निखिल को चोट आई। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपी सेक्टर-73 स्थित गांव सर्फाबाद के रहने वाले हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img