Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

दूसरा बदमाश मौके से फरार
थाना फेज-3 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-3 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया बदमाश लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देता है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात सेक्टर-67 में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे तभी सर्विस रोड पर एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे नहीं रुके और होटल अंतरा के सामने से तेज रफ्तार से विपरीत दिशा में भागने लगे। भागते समय जल्दबाजी में बाइक सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर फिसल गई और दोनों गिर गए। भागते समय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी अपराधियों ने भागते समय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। एडीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बदमाश अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे निवासी खोड़ा गाजियाबाद को बाएं पैर में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी की बाइक, दो मोबाइल फोन, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरा बदमाश मौके से फरार
एडीसीपी ने बताया कि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी तलाश में कांबिंग की गई। पुलिस के अनुसार अर्जुन अपने साथी के साथ मिलकर लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *