राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में वायरल वीडियो से मचा बवाल, रोटियों पर थूकने का आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह के दौरान रोटियां बनाते समय उन पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया और मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि तंदूर पर रोटियां बना रहा युवक उन्हें सेंकने से पहले उन पर थूक रहा था और बाद में वही रोटियां लोगों को परोसी गईं।

बताया गया कि गांव में आई एक बारात के दौरान यह घटना हुई, जहां तंदूर पर बड़े पैमाने पर रोटियां तैयार की जा रही थीं। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग उठने लगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की पहचान मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र निवासी नसीमुद्दीन के रूप में की।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button