Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Shahdara Encroachment Drive: शाहदरा इलाके में अतिक्रमण पर सख्त एक्शन, MCD-PWD की संयुक्त कार्रवाई से कई अवैध कब्जे हटाए गए

Shahdara encroachment drive, Delhi MCD action, PWD

Shahdara Encroachment Drive: शाहदरा इलाके में अतिक्रमण पर सख्त एक्शन, MCD-PWD की संयुक्त कार्रवाई से कई अवैध कब्जे हटाए गए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। दिल्ली सरकार, लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली नगर निगम (MCD) की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है, जिससे इलाके में व्यवस्था सुधारने की कोशिश तेज हो गई है।

इस अभियान को लेकर स्थानीय पार्षद भरत गौतम ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर दो बार विशेष अभियान चलाया गया, जबकि बुधवार को PWD अधिकारियों के साथ तीसरी बार कार्रवाई की गई, जिसमें कई स्थानों से अवैध कब्जों को हटाया गया।

पार्षद के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल अस्थायी रूप से अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे के कारण आम लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सबसे बड़ी चुनौती इसे दोबारा होने से रोकना है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की मदद ली जा रही है। इस संबंध में संबंधित डीसीपी से बातचीत हो चुकी है और योजना बनाई गई है कि जब नगर निगम का स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं होगा, तब पुलिस क्षेत्र की निगरानी करेगी, ताकि दोबारा अवैध कब्जा न हो सके।

प्रशासन का मानना है कि इस तरह की संयुक्त रणनीति से अतिक्रमण पर स्थायी रोक लगाई जा सकती है और आम जनता को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने से बचें।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें