Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Preet Vihar Firing Case: दिल्ली में पार्किंग विवाद में युवक की हत्या के बाद कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग तेज

Delhi Preet Vihar firing, parking dispute murder Delhi

Delhi Preet Vihar Firing Case: दिल्ली में पार्किंग विवाद में युवक की हत्या के बाद कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग तेज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में मामूली पार्किंग विवाद ने एक खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। रविवार देर रात हुई फायरिंग में पंकज नाम के युवक की मौत के बाद अब पूरे इलाके में गुस्से और मातम का माहौल है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग तेज कर दी है।

मंगलवार शाम सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। मृतक पंकज के घर से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च मुख्य सड़क तक पहुंचा, जहां हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही मांग थी—आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। लोगों के चेहरों पर गुस्सा, आंखों में आंसू और दिल में न्याय की पुकार साफ दिखाई दे रही थी।

जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि गौरव शर्मा ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पंकज को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार की हालत बेहद दर्दनाक है। मृतक की पत्नी दिव्या ने रोते हुए कहा कि उनके पति के हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका 5 साल का बेटा बार-बार अपने पिता के बारे में पूछ रहा है और वह खुद गर्भवती हैं, ऐसे में उनके सामने जिंदगी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

मृतक के भाई पारस ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि ऐसी सजा दी जाए जो समाज के लिए मिसाल बने। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं तभी रुकेंगी जब दोषियों को सख्त दंड मिलेगा।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव शर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

इसके बावजूद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

8888

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें