Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे व्यापारी, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Hapur News : जनपद में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं का विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में मंडल के जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी और जिला वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि हापुड़ में तेजी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान कई समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिल रही हैं।

व्यापारियों के अनुसार सबसे बड़ी समस्या यह है कि बिल जमा करने के बावजूद कई बार 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि घरों में महिलाएं, छोटे बच्चे और पढ़ाई कर रहे छात्र इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि उपभोक्ता लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन समय पर समाधान नहीं मिलने से बिजली विभाग के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। व्यापार मंडल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

इस दौरान विजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता, विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम, सौरभ गोयल, सौरभ अग्रवाल, गोविंद और योगेंद्र अग्रवाल उर्फ मोनू सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें