Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

AAP on LG: दिल्ली में नाले में डूबने से मां-बेटे की गई थी जान, कोर्ट ने DDA को सुनाई खरी खोटी, AAP ने घेरा

दिल्ली में नाले में डूबने से मां-बेटे की गई थी जान, कोर्ट ने DDA को सुनाई खरी खोटी, AAP ने घेरा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के गाजीपुर में 31 जुलाई की शाम भारी बारिश के बाद बड़ी घटना सामने आई थी जब एक मां-बेटे की मौत निर्माणाधीन नाले में गिरकर हो गई थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में पीड़ित परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने DDA को आदेश दिया कि वह जुलाई में यहां खुले नाले में गिरकर मौत के मुंह में समा गए मां-बेटे के कानूनी उत्तराधिकारियों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दे। अब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी और दिल्ली के LG को जमकर घेरा। उन्होंने कहा इस हादसे के बाद हम पीड़ित परिवार को मुआवज़ा और न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठा रहे थे तो BJP के LG ने झूठों से भरी हुई एक चिट्ठी जारी की। इस चिट्ठी में BJP के LG जितना झूठ लिख सकते थे, उन्होंने लिखा।

इस मामले को लेकर हाई कोर्ट लगातार सुनवाई करता है। सभी कागज और तथ्य देखे जाते हैं और यह साबित हो जाता है कि यह नाला BJP के LG के अंतर्गत आने वाले DDA का है। हाई कोर्ट ने DDA और उसके अधिकारियों को लताड़ लगाई। कोर्ट ने कहा कि मां-बेटे की मौत को टाला जा सकता था। इसके साथ ही कोर्ट ने DDA को पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने के भी निर्देश दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *