दिल्ली में 2 हजार करोड़ की 560 KG से ज्यादा कोकीन पकड़ी, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गैंग के 4 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में 2 हजार करोड़ की 560 KG से ज्यादा कोकीन पकड़ी, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गैंग के 4 लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने त्योहारों से पहले राजधानी में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोकीन की बड़ी खेप बरामद की है। पकड़ी गई इस कोकीन की मात्रा 560 किलोग्राम से ज्यादा है। इसके साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 4 लोगों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में नार्को-टेरर एंगल की भी जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, कोकीन की इस बड़ी खेप के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का हाथ है। भारी मात्रा में कोकीन की बरामदगी स्पेशल सेल के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में ड्रग तस्करी रैकेट का यह ताजा भंडाफोड़ रविवार को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो अफगानी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है, जिनके पास से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी।

उसी दिन कस्टम विभाग ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विदेश यात्री से 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1,660 ग्राम कोकीन जब्त की थी। पकड़ा गया यात्री फेडरल रिपब्लिक लाइबेरिया का नागरिक है, जो दुबई से दिल्ली आया था। उसे एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली कस्टम्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रोफाइलिंग के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने फेडरल रिपब्लिक लाइबेरिया के एक पुरुष यात्री से 24.90 करोड़ रुपये मूल्य की 1660 ग्राम कोकीन जब्त की है, जो दुबई से दिल्ली आया था। यात्री को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img