Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Road Widening: नॉलेज पार्क-2 में 132 मीटर रोड का होगा चौड़ीकरण, बनेगी मॉडल रोड

Noida NCR News in Hindi

Noida Road Widening: नॉलेज पार्क-2 में 132 मीटर रोड का होगा चौड़ीकरण, बनेगी मॉडल रोड

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 132 मीटर रोड की मुख्य कैरिज को चार लेन से छह लेन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नासा पार्किंग से शारदा रोटरी तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना से एक्सपो सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले छात्रों, कर्मचारियों और आगंतुकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नासा रोटरी से शारदा रोटरी तक करीब 1400 मीटर लंबे हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अभी तक यहां करीब सात मीटर चौड़ी मुख्य कैरिज थी, जिसे बढ़ाकर 12.5 मीटर किया जा रहा है। चौड़ीकरण के बाद यह सड़क छह लेन की हो जाएगी।

परियोजना के तहत ग्रीन बेल्ट और सर्विस लेन को अलग रखा जाएगा ताकि यातायात व्यवस्थित बना रहे। सड़क चौड़ीकरण का काम अगले दो महीनों में पूरा होने की संभावना जताई गई है।

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत पैदल चलने वालों के लिए अलग पेडेस्ट्रियन लेन बनाई जाएगी। मुख्य सड़क और पेडेस्ट्रियन लेन के बीच बोलार्ड लगाए जाएंगे ताकि दोनों लेन सुरक्षित और अलग-अलग बनी रहें।

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को अधिक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें