Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

नई दिल्ली: बोशिया व्हीलचेयर चैंपियनशिप में रेवांश -नेहा विजयी

नई दिल्ली: -त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ियों ने लिया भाग
नई दिल्ली: -त्यागराज स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ियों ने लिया भाग

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर: राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ‘दिल्ली स्टेट बोशिया चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया।

यह विकलांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक खेल है जिसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में दिल्ली के 24 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प के जरिये बोशिया के प्रति जुनून का प्रदर्शन किया। इस दौरान बोशिया स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अशोक बेदी और जसप्रीत धालीवाल के साथ भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ. रविंदर सिंह मौजूद रहे।

डॉ सिंह ने बताया कि बोशिया, एक सटीक बॉल गेम है जिसे व्हील चेयर पर बैठकर (दिव्यांग द्वारा) 13 गेंदों के साथ खेला जाता है। इसमें छह लाल, छह नीली और एक सफेद टारगेट बॉल शामिल होती है जिसे जैक कहा जाता है। इसका उद्देश्य रंगीन गेंदों को जितना संभव हो सके जैक या सफेद बॉल के करीब फेंकना होता है। इसके विजेता का चयन लक्ष्य (जैक) के निकट पहुंची गेंद और जैक के बीच की दूरी को माप कर किया जाता है। प्रतियोगिता में रेवांश अदलखा और नेहा सहित 12 खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें