Delhi: आतिशी का योगी सरकार पर हमला, शराब की फ्री बोतल योजना पर उठाए सवाल

Delhi: आतिशी का योगी सरकार पर हमला, शराब की फ्री बोतल योजना पर उठाए सवाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि नोएडा में शराब की दुकानों पर “एक के साथ एक बोतल फ्री” दी जा रही है, जिससे शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या योगी सरकार इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के लोगों को शराबी बनाना चाहती है।

आतिशी ने आरोप लगाया कि यह योजना भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से लागू की गई है या फिर योगी सरकार ने इसे खुद ही लागू किया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि अगर वे इसे गलत मानते हैं, तो इसके विरोध में कब सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा को “एक के साथ एक फ्री” शराब देना भ्रष्टाचार लगता है, तो ईडी और सीबीआई कब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर पर छापा मारेंगी।

……….

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img