राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Fire: शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

Greater Noida Fire: शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास लेबर कैंप में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैंप से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का घना गुब्बार आसमान में फैल गया, जिसे दूर-दूर तक देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। लेबर कैंप में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दादरी पुलिस ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा और इसके बाद नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। इलाके में एहतियातन अन्य फायर टेंडरों को भी अलर्ट पर रखा गया है। ग्रेटर नोएडा में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के बीच इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं। प्रशासन ने निर्माण स्थलों पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players