Delhi Woman Robbed: शकरपुर में महिला को गला दबाकर अचेत कर लूट, बदमाश स्कूटी से फरार

Delhi Woman Robbed: शकरपुर में महिला को गला दबाकर अचेत कर लूट, बदमाश स्कूटी से फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अपनी छोटी बहन को घर छोड़कर लौट रही महिला को बीच गली में दो बदमाशों ने घेर लिया। एक बदमाश ने पीछे से गला दबाकर महिला को अचेत कर दिया, जबकि दूसरे ने उनके गले से सोने की चेन और कानों से कुंडल उतार लिए। घटना के बाद दोनों बदमाश सफेद रंग की स्कूटी से आराम से फरार हो गए।

पीड़िता रश्मि जैन, जो शकरपुर डी ब्लॉक की निवासी और गृहणी हैं, ने बताया कि यह वारदात रात करीब साढ़े दस बजे हुई, जब वह अकेले घर लौट रही थीं। बदमाशों के हमले से वह कुछ मिनट तक गली में बेहोश पड़ी रहीं और होश आने पर किसी तरह घर पहुंचीं। परिवार के अनुसार, वे इस वारदात से इतने दहशत में हैं कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने से भी डर रहे हैं, उन्हें आशंका है कि बदमाश उनकी जान के दुश्मन बन सकते हैं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा कर रही है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img