Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मैदान पर नमी के कारण पहले दिन का टेस्ट मैच स्थगित

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच पहले दिन ही अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया।
मैदान पर नमी के कारण पहले दिन का टेस्ट मैच स्थगित

अमर सैनी

नोएडा। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच पहले दिन ही अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। मैदान पर नमी के कारण तीन बजे तक मैच शुरू करने का निर्णय नहीं लिया जा सका। अंपायरों ने चार बार मैदान का निरीक्षण किया। रविवार को ही तेज बारिश हो गई थी, इसलिए वे कोई जोखिम लेने की स्थिति में नहीं थे। आखिरी समय में दो सुपर सोपर्स की मदद से मैदान को सुखाने की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। वहीं, मैच को लेकर उत्साहित हजारों दर्शकों को निराश होकर लौटना पड़ा। अब मौसम ठीक रहने पर मंगलवार को मैच खेला जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में 9 से 13 सितंबर तक अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। इसके लिए पिछले डेढ़ महीने से तैयारियां चल रही थीं। मैदान की मरम्मत समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। इस मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम 28 अगस्त और न्यूजीलैंड की टीम 5 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थी। मैच सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होना था। दोनों देशों के खिलाड़ी और अंपायर सुबह 9 बजे स्टेडियम पहुंचे तो मैदान काफी नम नजर आया। आनन-फानन में दो सुपर सोपर की मदद से मैदान को सुखाने का प्रयास किया गया। साथ ही धूप का भी इंतजार किया जा रहा था। उधर, मैच समय पर शुरू न होने से सुबह से जुटे दर्शक बेचैन होने लगे। अंपायरों ने खिलाड़ियों के साथ 1 घंटे के अंतराल पर चार बार मैदान का गहनता से निरीक्षण किया। मैदान को सुखाने के लिए कुछ जगहों पर मिट्टी भी डाली गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मैदान में नमी होने के कारण अंपायर मैच शुरू करने का अंतिम निर्णय नहीं ले सके। मैच शुरू होने की संभावना कम देख दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर आए और वार्मअप किया यह स्थिति तब है जब मैच के दौरान बारिश की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *