DelhiNational

महिपालपुर में बनेगा भारतीय तट रक्षक बल का डेटा सेंटर

-आईसीजी के उप महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला ने किया शिलान्यास

नई दिल्ली, 6 नवम्बर: भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के प्रोजेक्ट डिजिटल कोस्ट गार्ड (डीसीजी) का टियर-III डेटा सेंटर राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में विकसित किया जाएगा।

बुधवार को आईसीजी के उप महानिदेशक (नीति एवं योजना) एवं महानिरीक्षक आनंद प्रकाश बडोला ने डेटा सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह सेंटर मस्तिष्क केंद्र के रूप में कार्य करेगा जिससे परियोजना के लिए तैनात सभी महत्वपूर्ण आईटी संसाधनों की केंद्रीय निगरानी आसान हो जाएगी और आईसीजी को अपने प्रशासनिक कामकाज में सहायता मिल सकेगी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महिपालपुर में अत्याधुनिक डेटा सेंटर के अलावा कर्नाटक के न्यू मंगलौर में डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे समुद्री जहाजों सहित आईसीजी संस्थानों के बीच पैन इंडिया कनेक्टिविटी कायम करने में आसानी हो सकेगी। साथ ही एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) एप्लिकेशन का कार्यान्वयन भी किया जा सकेगा। डीसीजी परियोजना आईसीजी की तकनीकी प्रगति का प्रमाण होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players