Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश उमर हुसैन को बुधवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

अमर सैनी

नोएडा। गाजियाबाद से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश उमर हुसैन को बुधवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी कोविड महामारी के दौरान 2020 में गाजियाबाद जेल से पैरोल पर छूटा था और वापस जेल नहीं लौटा। तभी से गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें इसकी तलाश कर रही थीं।

नोएडा एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया- आरोपी उमर हुसैन पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ गाजियाबाद नगर कोतवाली में 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। एसटीएफ को सूचना मिली कि यह आरोपी ग्रेटर नोएडा के यमुना बाढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसी सूचना पर बुधवार को छापेमारी कर उमर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। कई बार चोरी में पकड़ा जा चुका है उमर एएसपी ने बताया- उमर हुसैन 35 साल का है और अनपढ़ है। 2011 से वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आकर सिलाई का काम करने लगा था। वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात नोएडा में पश्चिम बंगाल के राजा और बिहार के अफरोज और शब्बीर से हुई। इसके बाद तीनों ने नोएडा में बंद घरों में चोरी करना शुरू कर दिया। इस मामले में उमर वर्ष 2016 में जेल भी गया और दो महीने बाद जेल से छूटने के बाद उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया। वर्ष 2017 में नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने उमर को चोरी के मामले में फिर से जेल भेजा। एक महीने बाद वह फिर से रिहा हो गया।

दिल्ली-यूपी में दर्ज हैं 12 मुकदमे

वर्ष 2019 में गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने उमर को चोरी के आरोप में जेल भेजा था। वर्ष 2020 में कोविड महामारी आ गई। जिसके चलते उसे पैरोल पर रिहा कर दिया गया। पैरोल का समय पूरा होने के बावजूद उमर वापस जेल नहीं गया। जिस पर उसे भगोड़ा घोषित कर 50 हजार का इनाम रखा गया। उमर के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *