उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना सिंभावली पुलिस की शनिवार की रात क्षेत्र के गांव बडढा में चेकिंग के दौरान गौकशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सिंभावली सर्किल के सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात को गांव बडढा में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिसटीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश ने अपना नाम शौमिन उर्फ मुन्नू निवासी गांव वैठ बताया है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

उन्होंने बताया इसके पास से पशु कटान के औजार, तमंचा व बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि वह लोग रात के समय खेतों व जंगलों में पहुंचकर निराश्रित गौवंश को निशाना बनाते है, जिनका मांस बेच देते हैं। सीओ ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके फरार साथी की तलाश में कांबिंग कराई जा रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img