Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

नोएडा में मोबाइल देगा पोलिंग बूथ की जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसी दिन गौतमबुद्ध नगर में भी मतदान होगा
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसी दिन गौतमबुद्ध नगर में भी मतदान होगा

अमर सैनी

नोएडा।लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसी दिन गौतमबुद्ध नगर में भी मतदान होगा। वोटिंग के दिन मतदाताओं को अपना पोलिंग बूथ ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वोटर को पोलिंग बूथ का पता बताने के लिए हर वोटर स्लिप पर एक क्यूआर कोड होगा, जिसे मोबाइल से स्कैन करने पर पोलिंग बूथ की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
चुनाव के दिन मतदाता अपने पोलिंग बूथ को ढूंढने के लिए इधर-उधर भागते-भटकते रहते हैं। इस दौरान उन्हें पुलिसवालों की डांट भी खानी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रशासन ने मतदाताओं की परेशानी को दूर करने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा विकसित की है। मोबाइल से इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही मतदाता को पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिससे मतदाता आसानी से अपना मतदान कर सकेगा। मतदाताओं के पास पर्चियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। इस बार गौतमबुद्धनगर की पांचों विधानसभाओं से करीब 27.75 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें महिलाओं की संख्या भी आधी के बराबर है। वहीं, घर से वोट देने की इच्छा जताने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी वोट डाला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *