Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

संसद में मजबूती से हरियाणा की आवाज़ उठाएंगे जेजेपी के सांसद – दुष्यंत चौटाला

 

चंडीगढ़, 28 मार्च(कोमल रमोला )प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारने और सभी सीटों पर मजबूत रहने का दावा किया है। दुष्यंत चौटाला वीरवार को हिसार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांव और नारनौंद शहर में क्षेत्र निवासियों से रूबरू होते हुए मई में होने वाले आम चुनावों पर चर्चा कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास केवल जागरूक सांसद ही करवा सकता है। हिसार लोकसभा से विशेष लगाव बताते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार की जागरूक जनता के आशीर्वाद से उन्होंने प्रत्यक्ष तौर पर चुनावी राजनीति की शुरुआत करते हुए देश की सबसे बड़ी पंचायत में क्षेत्र के लोगो के विकास के लिये मजबूती से उनका पक्ष रखा था, जबकि पिछले पांच साल के दौरान इस क्षेत्र में ऐसा लगा कि देश की संसद में इस क्षेत्र का प्रतिनिधि ही न हो क्योंकि यहां के सांसद ने संसद में किसी भी जनहित के मुद्दे पर कभी भी कोई बात नहीं की।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने अपने गठन से लेकर आज तक हर क्षेत्र में जनता की आवाज को बुलंद किया है। पिछले लगभग साढ़े चार सालों में प्रदेश सरकार में भागीदारी करते हुए सर्व समाज के कल्याण के लिये अनेको योजनाओं को लागू करके उन्हें अमलीजामा पहनाया। जेजेपी जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों को सामने रखकर उन्हें लागू करवाने के लिये पूर्णतया प्रयासरत है। उन्होंने आमजन से आने वाले लोकसभा चुनावों में जेजेपी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि जेजेपी कभी भी सर्व समाज के मान सम्मान को बनाये रखने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि बारी बारी से जनता ने इन दोनों पार्टियों को आजमा कर देख लिया है परन्तु दोनों का जनकल्याण से कोई वास्ता नही है जबकि जेजेपी का आमजन से सीधा जुड़ाव है और जनता ही उसकी असली ताकत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *