Faridabad: फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में 15 दिनों से पानी की किल्लत, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

Faridabad: फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में 15 दिनों से पानी की किल्लत, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद शहर की संजय कॉलोनी के निवासियों की परेशानियां उस समय चरम पर पहुंच गईं जब बीते 15 दिनों से इलाके में पीने के पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। जल संकट के चलते कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। लोग पीने के लिए पानी खरीदने को मजबूर हैं और घरेलू कार्यों के लिए भी पानी का प्रबंध करना एक कठिन चुनौती बन गया है। स्थानीय निवासियों ने बार-बार नगर निगम और अपने पार्षद से संपर्क किया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः जब हालात और बिगड़ गए तो लोगों ने पार्षद के दफ्तर का रुख किया। इसके बाद पार्षद की पहल पर एक पानी का टैंकर इलाके में भेजा गया।

हालांकि पानी के टैंकर के आते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग पानी के लिए दौड़ पड़े। स्थिति यह रही कि कुछ लोगों को पानी मिल गया जबकि कई परिवार खाली बाल्टियां लेकर वापस लौटने को मजबूर हो गए। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि बीते दो हफ्तों से उनके घरों में एक बूंद पानी नहीं आया। कई घरों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए तकलीफें बढ़ती जा रही हैं।

गर्मी और उमस के इस मौसम में नहाना, कपड़े धोना या खाना बनाना तक दूभर हो गया है। महिलाओं का कहना था कि टैंकर से उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं और यह महज एक दिखावटी उपाय है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि कॉलोनी में नियमित रूप से पानी की सप्लाई बहाल की जाए और कोई स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें हर रोज इस तरह के संकट से न गुजरना पड़े।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img