उत्तर प्रदेशराज्य

Noida murder: नोएडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, कलियुगी बेटे ने डंडा और परात से मां की पीट-पीटकर हत्या

Noida murder: नोएडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, कलियुगी बेटे ने डंडा और परात से मां की पीट-पीटकर हत्या

नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। दयौरार गांव में घरेलू विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां पर डंडे और परात से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे महिला की मौत हो गई। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक दयौरार गांव निवासी वीरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा कृष्ण कुमार पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी चल रहा था। परिवार ने कई जगह उसका उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पिछले करीब दस दिनों से वह घर से बाहर था और मंगलवार शाम को ही उसे वापस घर लाया गया था।

बुधवार को वीरेंद्र की पत्नी 55 वर्षीय रुक्मिणी देवी किसी काम से घर के पास स्थित अपने घेर पर गई थीं। इसी दौरान बेटे कृष्ण कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने पास में रखे डंडे और लोहे की परात से अपनी मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुक्मिणी देवी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत जेवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता वीरेंद्र की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा और परात भी बरामद कर लिया गया है। कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button