Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मच्छरजनित रोगों पर काबू पाने के लिए सरकार सतर्क

ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसे जलजनित रोगों के प्रसार की रोकथाम के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को दिल्ली के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों की बैठक बुलाई है।
-सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सभी अस्पताल के अधीक्षकों संग होगी बैठक

नई दिल्ली, 7 जुलाई : मानसून के आगमन के साथ ही राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, अनुकूल माहौल होने के चलते मच्छर भी तेजी से पनपने लगे हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसे जलजनित रोगों के प्रसार की रोकथाम के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को दिल्ली के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों की बैठक बुलाई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस विषय पर हमने दो- तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की थी। सोमवार को हमने अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को बुलाया है ताकि अस्पतालों में जलजनित व मच्छरजनित रोगों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और जलभराव के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने आपात बैठक की थी जो दिल्ली सचिवालय में संपन्न हुई थी।

बैठक के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा था कि एक आपातकालीन बैठक में सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 200 हॉटस्पॉट की पहचान की है जहां जलभराव की आशंका है। उन्होंने जलभराव का कारण अत्यधिक वर्षा को बताया था जो नालों की क्षमता से अधिक हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *