उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पार्किंग की वसूली को लेकर झगड़ा, केयरटेकर को मारी गोली

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा के सलारपुर गांव में सोमवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो युवकों ने पार्किंग की देखरेख करने वाले युवक पर गोली चला दी। गोली उसके घुटने में लगी और वो घायल होकर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक खाली प्लॉट में हुई, जहां दीप हनुमान उर्फ दीपू नाम का युवक पार्किंग के केयरटेकर के रूप में काम करता है। सोमवार रात दीपू वहीं सो रहा था, तभी गांव के रहने वाले बीतेश भाटी और रवि भाटी वहां पहुंचे।

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दीपू और दोनों युवकों के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही बहस और फिर हिंसा में बदल गई। अचानक से बीतेश और रवि ने पिस्टल निकालकर दीपू पर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली दीपू के बाएं पैर के घुटने में जा लगी।

पार्किंग के पैसे को लेकर विवाद
सलारपुर गांव निवासी नितिन के मुताबिक उनकी पिलर संख्या 84 के पास पार्किंग है। पार्किंग की देखरेख दीपू नाम का युवक करता है। सोमवार रात दीपू पार्किंग पर था। तभी गांव को रहने वाले बीतेश और रवि आए। दोनों ने दीपू से रुपयों की मांग की।

दीपू ने पैसा देने से मना किया तो दोनों युवक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली दीपू के उल्टे पैर में घुटने के पास जा लगी। दोनों आरोपी दोबारा से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

एसीपी की अगुआई में दबिश
सूचना पर पहुंचे पार्किंग मालिक ने अन्य लोगों की मदद से दीपू को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में एसीपी ट्विंकल जैन की अगुआई में दो टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को दबोच लिया जाएगा। घटनास्थल के पास मिले सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी और पीड़ित पूर्व से परिचित बताए जा रहे हैं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img