भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक समारोह धूमधाम से मनाया गया 

 

चंडीगढ़ 21 अप्रैल (कोमल रमोला ) एस.एस. जैन सभा, चंडीगढ़ के तत्त्वावधान में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी जी का 2624वां जन्म कल्याणक  जैन स्थानक, सैक्टर 18-डी, चंडीगढ़ में आगम रसिका, जिन शासन गौरव, महासाध्वी श्री संतोष जी महाराज व मधुर वक्ता, विद्याभिलाषिणी श्री सुदेश जी महाराज के पावन सान्निध्य में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जहां अनेक धर्म-प्रेमी भाई बहन भजन इत्यादि प्रस्तुत किये, वहीं जैनेन्द्र पब्लिक स्कूल, पंचकूला के बच्चों द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी के जीवन व उनके उपदेशों से संबंधित झाँकियाँ व नृत्य इत्यादि भी प्रस्तुत किए गए। सभा की अध्यक्षता श्री अजय जैन(एडवोकेट) जी ने की और श्री अश्विनी कुमार स्वागताध्यक्ष रहे। इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण श्री अरिहंत जैन द्वारा किया गया। समारोह के पश्चात सभी के लिए गौतम प्रसादी की व्यवस्था श्रीमती सुधा जैन द्वारा की गई । कार्यक्रम में चंडीगढ़ के भूतपूर्व सांसद श्री सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में तथा लोकसभा प्रत्याशी श्री संजय टंडन (भाजपा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इस अवसर पर तरुणी मंडल द्वारा जैन स्थानक के बाहर आम जनता के लिए लंगर भी लगाया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img