उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो वेस्ट में बनेगा सरस्वती गार्डन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: -ओपन लाइब्रेरी, एम्फीथिएटर और वीणा की मूर्ति होगी खास आकर्षण

अमर सैनी

Related Articles

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 16बी में सरस्वती गार्डन विकसित करने की योजना बनाई है। यह गार्डन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होगा। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार, गार्डन में कमल के आकार की एक विशेष छतरी बनाई जाएगी। इसी आकार में एक अध्ययन कक्ष भी होगा। छात्रों और पुस्तक प्रेमियों के लिए यह एक शांत और प्रेरणादायक स्थान होगा। गार्डन में एक अर्धवृत्ताकार प्रस्तुति मंच बनेगा। इसमें प्राकृतिक पत्थरों की बेंच लगाई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए यह एक उपयुक्त स्थान होगा। वीणा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। गार्डन में हरियाली, टीले और पैदल पथ भी होंगे। परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। तकनीकी परीक्षण के बाद डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि यह गार्डन ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की थीम पार्क की मांग को पूरा करेगा। यह स्थानीय लोगों, छात्रों और कलाकारों के लिए एक सक्रिय मंच बनेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button