Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से बैटरी और सोलर पैनल चोरी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से बैटरी और सोलर पैनल चोरी
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों के लिए लगी बैटरी और सोलर पैनल समेत अन्य सामान चोरी हो गया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों के लिए लगी बैटरी और सोलर पैनल समेत अन्य सामान चोरी हो गया। बदमाशों ने पंद्रह दिन में अलग-अलग स्थानों पर इन घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर ईकोटेक वन थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सेफ्टी ऑफिसर पंकज गौतम ने पुलिस को बताया कि कैमरा पोल की कैबिनेट तोड़कर सामान चोरी किया गया। बदमाश बैटरी, सोलर पैनल, मीडिया कन्वर्टर आदि सामान चोरी करके ले गए। पिछले पंद्रह दिन में अलग-अलग दो स्थानों से सामान चोरी किया।

इससे पहले दादरी क्षेत्र में भी इस तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। एक्सप्रेस पर बदमाश सक्रिय हैं। सेफ्टी ऑफिसर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बदमाशों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें