Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

कार सवार ने पंचर लगाने से मना करने पर गार्ड को पीटा

कार सवार ने पंचर लगाने से मना करने पर गार्ड को पीटा
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दीवाली की रात कार सवार ने टायर में पंचर लगाने से मना करने पर मोटर गैराज पर मौजूद सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की

अमर सैनी
नोएडा।सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में दीवाली की रात कार सवार ने टायर में पंचर लगाने से मना करने पर मोटर गैराज पर मौजूद सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। आरोपी ने ईंट से हमला कर पीड़ित का सिर फोड़ दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर पुलिस के मुताबिक 130 मीटर रोड के समीप नेशनल मोटर्स के नाम से एक गैराज है। गुरुवार की देर रात कार सवार एक व्यक्ति टायर पंचर होने पर मोटर गैराज पर पहुंचा। कार सवार ने गैराज पर मौजूद सुरक्षाकर्मी श्यौराज से टायर में पंचर लगवाने के लिए कहा। सुरक्षा गार्ड ने कहा कि गैराज सुबह 9:00 बजे खुलता है। अभी पंचर नहीं लगेगा। इसी बात पर दोनों में गाली-गलौज हुई और कार सवार व्यक्ति ने गार्ड के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित गार्ड का आरोप है कि आरोपी ने उसकी जेब में रखे रुपये भी लूट लिए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लूट की घटना नहीं हुई है। पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *