Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

जिले में सभी हेल्थ एटीएम दोबारा शुरू

जिले के 24 हेल्थ एटीएम इसी हफ्ते से दोबारा शुरू हो गए हैं।
जिले के 24 हेल्थ एटीएम इसी हफ्ते से दोबारा शुरू हो गए हैं।

अमर सैनी

नोएडा। जिले के 24 हेल्थ एटीएम इसी हफ्ते से दोबारा शुरू हो गए हैं। इनमें उपयोग होने वाले सामान की कमी के कारण ज्यादातर मशीनों का उपयोग नहीं हो पा रहा था। शासन ने दो हफ्ते पहले इस चिकित्सकीय सुविधा की रिपोर्ट मांगी थी, साथ ही दोबारा इसे शुरू करने के निर्देश दिए थे।

पिछले साल जनवरी महीने से जिले में हेल्थ एटीएम लगने शुरू हुए थे। जिले में 24 हेल्थ एटीएम हैं। शुरू में कंपनी की ओर से ही जांच स्ट्रिप, रीजेंट सहित अन्य सुविधाएं मशीन में उपलब्ध थीं। जबकि इंटरनेट की सुविधा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करानी थी। मशीन में मौजूद सामान खत्म होने के बाद दोबारा नहीं मिल पाए, क्योंकि इसके लिए अलग से बजट निर्धारित नहीं था। लिहाजा धीरे-धीरे ज्यादातर मशीनें बंद हो गई। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एटीएम को शुरू करने के लिए सभी सामान उपलब्ध करा दिए हैं। लिहाजा इन मशीनों का उपयोग मरीज कर रहे हैं। भविष्य में भी हेल्थ एटीएम को चालू रखने के लिए सभी सामान स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से उपलब्ध कराएगा, ताकि इसकी सुविधा मरीजों को मिलती रहे। हेल्थ एटीएम कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि हेल्थ एटीएम में जो भी सामान कम थे, उसे उपलब्ध करा दिया गया है। मशीनें काम कर रही हैं। इसका उपयोग भी मरीज कर रहे हैं। मशीन के उपयोग के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। ताकि मरीज को इसकी जानकारी नहीं होने की स्थिति में कर्मचारी उन्हें इस बारे में बता सके।

यहां फिर से शुरू हुई सुविधा

हेल्थ एटीएम की सुविधा बरौला, सर्फाबाद, रायपुर, होशियारपुर, हरौला, सूरजपुर, चिपियाना, दनकौर, मंडीश्याम नगर, यूपीएससी दादरी, बादौली, रबूपुरा सहित 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर दोबारा से हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू करा दी गई है।

बड़े अस्पतालों पर से बोझ कम की तैयारी

जिले के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों से बोझ कम करने के लिए हेल्थ एटीएम की शुरुआत की गई थी। तीनों प्राधिकरणों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत हेल्थ एटीएम लगवाए थे। ताकि मरीज को सामान्य बीमारी की स्थिति में मरीज के घर के सामने ही सुविधा मिल सके। ज्यादातर मरीजों को हेल्थ एटीएम की सुविधा मिलने से जिला अस्पताल, जिम्स, बाल चिकित्सालय जैसे चिकित्सकीय संस्थानों पर बोझ कम हो सकता है।

50 से ज्यादा जांच की सुविधा निशुल्क

हेल्थ एटीएम में आधुनिक तकनीक वाली मशीनों से बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, पल्स रेट, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कुल 50 से ज्यादा जांच करा सकेंगे। इनके अलावा इसके माध्यम से यूरिन जांच, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी, ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि जैसी जांच आसानी से हो जाती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *