उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मोबाइल कंपनी के टावर में अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Hapur News : नगर कोतवाली के मेरठ रोड पर साइलो प्रथम चौकी के निकट शनिवार को एक मोबाइल कंपनी के टावर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी में शिव मंदिर के पास स्थित एक मोबाइल टावर में शनिवार को आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को देखकर बड़ा हादसा होने की आशंका जताई थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

ये बताई जा रही है वजह

दमकल विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही आग लगने के सटीक कारण का पता चल सकेगा। इस घटना से मोबाइल टावर को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img