ट्रेंडिंगदिल्लीभारतराज्यराज्य

Delhi Fire: दिल्ली के मधु विहार में लगी आग, पार्किंग में खड़ी 17 गाड़ियां जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के मधु विहार में लगी आग, पार्किंग में खड़ी 17 गाड़ियां जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई है . पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाने के पास पार्किंग में बीती रात आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची . घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक पार्किंग में खड़ी 17 कार जलकर खाक हो चुकी थी. दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 1:17 बजे मंडावली थाना के पास पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली .सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौक़े पर भेजा गया. आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 9 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दमकल अधिकारी का कहना है कि इस आग में पार्किंग में खड़ी 17 कारो जलकर खाक हो गया।फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल पाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button